रूसी पेट्रोलियम कंपनियों ने 13 अरब डॉलर में एस्सार ऑयल का अधिग्रहण किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2016 5:40 PM
पणजी : रूस की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी रोजनेफ्ट और उसके भागीदारों ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी पेट्रोलियम कंपनी एस्सार ऑयल के अधिग्रहण का आज करार किया. पूरी तरह नकद लेन-देन के आधार पर हुए इस सौदे का मूल्य करीब 13 अरब डालर आंका गया है. रोजनेफ्ट ने एस्सार ऑयल के रिफाइनरी, बंदरगाह और […]
पणजी : रूस की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी रोजनेफ्ट और उसके भागीदारों ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी पेट्रोलियम कंपनी एस्सार ऑयल के अधिग्रहण का आज करार किया. पूरी तरह नकद लेन-देन के आधार पर हुए इस सौदे का मूल्य करीब 13 अरब डालर आंका गया है. रोजनेफ्ट ने एस्सार ऑयल के रिफाइनरी, बंदरगाह और पेट्रोल पंप कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. इसी तरह नीदरलैंड के ट्राफिगुरा समूह और रूस के निवेश कोष यूनाइटेड कैपिटल पार्टनर्स ने बाकी की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी में बराबर-बराबर की भागीदारी लेने का सौदा किया है.
बाकी दो प्रतिशत शेयर कुछ अल्पांश शेयरधारकों के पास हैं जो एस्सार ऑयल की सूचीबद्धता समाप्त किए जाने के बाद उनके पास ही रह गया हैं. यह सौदा करीब 13 अरब डॉलर कहा है. जिसमें एस्सार ऑयल पर 4.5 अरब डॉलर और उसकी बंदरगाह और बिजलीघर कंपनियों पर करीब दो अरब डॉलर के ऋण की जिम्मे भी शामिल है. इसके अलावा ईरान से खरीदे गए कच्चे तेल का करीब तीन अरब डॉलर का बकाया भी एस्सार ऑयल के खाते में ही बना रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










