परफ्यूम एक्सपर्ट मोनिका घुरदे हत्याकांड : पूर्व सुरक्षा गार्ड ने हत्या से पहले किया था यौन उत्पीड़न

पणजी : गोवा में परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरदे की हत्या के आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले मोनिका के आनेजाने की पूरी टोह ली. उसने हत्या करने से पहले महिला का यौन उत्पीड़न भी किया. पुलिस के अनुसार राजकुमार सिंह ने स्वीकार किया कि उसने मोनिका को उनके अपार्टमेंट के भीतर बेड से […]
पणजी : गोवा में परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरदे की हत्या के आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले मोनिका के आनेजाने की पूरी टोह ली. उसने हत्या करने से पहले महिला का यौन उत्पीड़न भी किया.
पुलिस के अनुसार राजकुमार सिंह ने स्वीकार किया कि उसने मोनिका को उनके अपार्टमेंट के भीतर बेड से बांधा और फिर उनको पॉर्न फिल्म का वीडियो देखने के लिए मजबूर किया.
पंजाब के रहने वाले 21 वर्षीय राजकुमार सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर बीती रात गोवा लाया गया.
पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने पीटीआइ को बताया, ‘‘आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्होंने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.’ पिछले दिनों मोनिका अपने फ्लैट में मृत पाई गईं थीं. पुलिस ने उनके कथित हत्यारे का पता लगाया और बेंगलुरु के एक होटल से गिरफ्तार किया. वह महिला के एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ा. उसने महिला को यातना देने के दौरान उससे कार्ड के पिन मालूम कर लिए थे.
आरोपी सुरक्षा गार्ड था और उस परिसर में काम कर चुका था जहां घुरदे रहती थी. गार्ड की नौकरी के साथ ही वह मोनिका सहित उस परिसर में रहने वाले कुछ परिवारों की गाड़ियां साफ करने का काम भी करता था, लेकिन इसी वर्ष जुलाई में मोनिका ने उस पर छाता चुराने का आरोप लगाते हुए उसे नौकरी से निकलवा दिया. उसे काम पर लगाने वाली एजेंसी ने उसका दो माह का वेतन भी रोक लिया. उसने कई जगहों पर नौकरी करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं मिल पाई और वह मोनिका को सबक सिखाने के इरादे से यहां वापस चला आया. पुलिस उप महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने कहा, ‘‘आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है. उसने जांच अधिकारी को बताया कि वह इमारत की छत पर दो दिनों रहा और मोनिका के आनेजाने की पूरी गतिविधि की टोह ली. इसके बाद पांच अक्तूबर की शाम वह मोनिका के फ्लैट में जबरन दाखिल हो गया.’ सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पूरी रात मोनिका को यातना देता रहा और फिर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




