जयललिता का हाल जानने कल पहुंच सकते हैं अमित शाह व अरुण जेटली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2016 7:03 PM
चेन्नई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली के कल अपोलो अस्पताल पहुंचने की संभावना है जहां मुख्यमंत्री जे. जयललिता भर्ती हैं. संभावना है कि ये नेता जे. जयललिता का हाल जानने यहां पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली […]
चेन्नई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली के कल अपोलो अस्पताल पहुंचने की संभावना है जहां मुख्यमंत्री जे. जयललिता भर्ती हैं. संभावना है कि ये नेता जे. जयललिता का हाल जानने यहां पहुंचेंगे.
पार्टी सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली कल दोपहर अपोलो अस्पताल जा सकते हैं.
चेन्नई हवाईअड्डा के सूत्रों ने कहा कि इन दोनों नेताओं के कल दिल्ली से आने और अपोलो अस्पताल पहुंचने की संभावना है. ये नेता उसी दिन दिल्ली वापस लौट सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि बुखार और शरीर में पानी की कमी होने की शिकायत पर 68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल सीवी राव एवं पी. सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन व पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी पहले ही अपोलो अस्पताल का दौरा कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










