शनिवार सुबह 7:40 बजे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह 28 जून से जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं. यह आंदोलन नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और इस विवाद से जुड़े छात्रों की मौत के मामलों को लेकर चल रहा है. इनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. वांगचुक के अनशन को नेताओं के अलावा मनोरंजन जगत के लोगों का भी समर्थन मिला.वांगचुक के अनशन के समर्थन में अरविंद केजरीवाल16 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने नीट पेपर लीक के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. केजरीवाल ने कहा कि हर साल परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होते हैं और इसकी कीमत युवाओं को चुकानी पड़ती है. मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह छात्रों और वांगचुक की बात सुने.डिंपल यादव पहुंचीं जंतर-मंतरसमाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने 16 जुलाई को केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा उठाई गई मांगों का समाधान करने का आग्रह किया. डिंपल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह वांगचुक द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन और नीट प्रश्नपत्र के कथित लीक से जुड़ी छात्रों की मौत के बावजूद संवेदनहीन बनी हुई है. सपा सांसद जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और वांगचुक से उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 19वें दिन मुलाकात की.कांग्रेस का समर्थन मिला सोनम वांगचुक को17 जुलाई को कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा भी जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य लोगों की आवाज सुनना है. खेड़ा ने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से भी आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की.वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे झारखंड के विधायक जयरामझारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात की. 17 जुलाई को उन्होंने वांगचुक का हालचाल जाना और उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई. जयराम महतो ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मामले में सकारात्मक पहल करे और बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकाले.उद्धव ठाकरे भी सोनम वांगचुक के समर्थन मेंसोनम वांगचुक के आंदोलन और सीजेपी की मांगों का समर्थन करने वाले नेताओं में उद्धव ठाकरे भी प्रमुख चेहरों में शामिल हैं. उन्होंने खुलकर वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया और उनकी मांगों के प्रति अपनी एकजुटता जताई. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दीपके से फोन पर बात कर सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई. उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की अपील की और कहा कि उनकी सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है.ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, पत्नी बोलीं- मेरी मंजूरी के बिना कोई दवा न दी जाएटीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने किया समर्थनतृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी शुरू से ही सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है. उन्होंने 16 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की. महुआ ने लिखा कि आपके आंदोलन ने देश के युवाओं को न्याय की लड़ाई में एकजुट किया है. सरकार भले आपकी परवाह न करे, लेकिन आपकी जिंदगी हमारे लिए बेहद अहम है. उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म कर आंदोलन जारी रखने का आग्रह किया.सांसद चंद्रशेखर आजाद के अलावा ये नेता भी पहुंचे जंतर-मंतरभीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और अजेंद्र सिंह लोधी, टीएमसी की राज्यसभा सांसद डोला सेन, कांग्रेस सांसद प्रशांत यादवराव पडोले और सीपीआई के राज्यसभा सांसद संदोष कुमार भी जंतर-मंतर पहुंचे. सभी नेताओं ने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन का समर्थन किया और उनकी मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल की अपील की.किरण राव ने सोनम वांगचुक के अनशन के बीच उनका समर्थन कियाफिल्म निर्माता किरण राव ने अनशन कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया और सरकार से "प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करने" का आग्रह किया है. किरण राव ने 17 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर वांगचुक की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था कि मैं सोनम का समर्थन करती हूं.View on Instagramकॉमेडियन कुणाल कामरा भी पहुंचे थे समर्थन करनेकॉमेडियन कुणाल कामरा भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसते हुए आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा होने लगी और वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए.एक्टर प्रकाश राज पहुंचे जंतर-मंतर11 जुलाई को एक्टर प्रकाश राज भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक व सीजेपी के आंदोलन में शामिल हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वांगचुक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि जंतर-मंतर पर देश के युवाओं के साथ एकजुटता में. मौके पर प्रकाश राज प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते नजर आए और वांगचुक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.