Vikram-1 Launched: स्काईरूट टीम को पीएम मोदी ने किया फोन, कहा- 25 से 30 साल के युवा दिख रहे थे मुझे

Updated:
विज्ञापन

स्काईरूट टीम की टीम से पीएम मोदी ने की बात (Photo: PTI)

Vikram-1 Launched: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से फोन पर बात कर देश के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी. वीडियो में देखें पीएम मोदी ने क्या कहा.

विज्ञापन

Vikram-1 Launched: भारत की पहली प्राइवेट कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम से फोन पर बात कर बधाई दी. विक्रम-1 ने अपनी उड़ान सफलतापूर्वक पूरी करते हुए 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर पेलोड को कक्षा में स्थापित किया. इस कामयाबी के साथ भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है, जिसने किसी प्राइवेट कंपनी के जरिए ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च करने की उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से फोन पर कहा कि सबसे पहले आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. आपने दो बड़े काम किए हैं. एक तो आसमान में पौधे गाड़ दिए हैं. दूसरा उसके रूट को आपने जमीन पर भी मजबूती दी है. आपकी यह उपलब्धि देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी. पीएम ने कहा कि लॉन्चिंग के दौरान वह पूरी प्रक्रिया देख रहे थे. उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि टीम के ज्यादातर सदस्य 25 से 30 साल के युवा थे, जिन्होंने अपने दम पर यह इतिहास रच दिया. देखें वीडियो.


विक्रम-1 के लॉन्च के समय स्काईरूट एयरोस्पेस के दोनों संस्थापक इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर में मौजूद थे. सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी और कहा कि 'मिशन आगमन' की तरह आगे भी आपकी हर उड़ान सफल रहे. पीएम ने कहा कि यह मिशन दिखाता है कि भारत अपनी ताकत के दम पर बड़े टारगेट हासिल कर सकता है. इस पर स्काईरूट के संस्थापक ने बताया कि विक्रम-1 पूरी तरह भारत में डिजाइन और तैयार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी का 'वंदे मातरम्' वाला पोस्टकार्ड भी रॉकेट के साथ 450 किलोमीटर ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया है.


ये भी पढ़ें: Video : भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 लॉन्च


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola