VIDEO : न तैरना आता था न सुरक्षा के साधन, 20 साल के बिट्टू ने अकेले ही साफ कर डाली अजनार नदी
मध्य प्रदेश का बिट्टू (PC : X)
20 साल के बिट्टू ने समाज के भरोसे बैठने के बजाय खुद बदलाव लाने का फैसला किया. तैरना न आने और बिना सुरक्षा उपकरणों के, उन्होंने ब्यावरा की अजनार नदी को प्लास्टिक और कचरे से मुक्त कर दिया. यह उनकी लगन और अनोखी पहल की कहानी है.
MP Boy Bittu Tabahi : मध्य प्रदेश के ब्यावरा में रहने वाले बीएससी (BSc) के 20 वर्षीय छात्र बिट्टू ने समाज और प्रशासन के भरोसे बैठने के बजाय खुद बदलाव लाने का फैसला किया. 26 जनवरी 2026 को बिट्टू ने ब्यावरा में एक मंदिर के पास बहने वाली अजनार नदी की सफाई का काम शुरू किया. प्लास्टिक और पूजा के कचरे से पटी यह नदी कूड़ेदान बन चुकी थी. हैरानी की बात यह है कि बिट्टू को तैरना भी नहीं आता था, फिर भी वे बिना ग्लव्स और सेफ्टी बूट्स के सीधे गंदे पानी में उतर गए और कचरा बाहर निकालने लगे.
हाथों में इन्फेक्शन हुआ, अपनी जेब से खर्च किए 30 हजार रुपये
इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिट्टू ने नदी से निकलने वाले पूजा सामग्री के कचरे से खाद (कंपोस्ट) बनाना शुरू किया. उन्होंने दोस्तों के साथ पैसे जोड़कर सफाई के उपकरण और डस्टबिन खरीदे. इस पूरी मुहिम में उनके करीब 30,000 रुपये खर्च हुए. लगातार गंदे पानी और कचरे में काम करने की वजह से एक वक्त उनके हाथों में गंभीर इन्फेक्शन भी हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
सोशल मीडिया पर मिली तारीफ, तो कुछ ने उठाए सवाल
जब बिट्टू के इस काम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो हजारों लोगों ने उनकी सराहना की. हालांकि, कुछ लोगों ने उन पर सिर्फ 'लाइक्स' और पब्लिसिटी के लिए यह सब करने का आरोप भी लगाया. बिट्टू का उपनाम (सरनेम) भले ही 'तबाही' हो, लेकिन आज वे अपनी मेहनत से जल प्रदूषण की तबाही को खत्म करने में जुटे हैं.
ये भी पढ़ें: छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत गैरकानूनी, HC ने यूपी सरकार पर ठोका 5 लाख का जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए