दिल्ली के रोहिणी में मामा की हत्या, भांजी ने दो साथियों संग रची साजिश; लूटे नकदी-गहने

Updated:
विज्ञापन

गश्त करती दिल्ली पुलिस, फोटो एक्स

Delhi Crime News: दिल्ली के रोहिणी में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की 24 वर्षीय भांजी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या और लूट की साजिश रची थी. वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Delhi Crime News: मामला रोहिणी साउथ थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 का है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय राकेश खन्ना के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे. बुधवार को घटना के वक्त खन्ना घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी बाहर गई हुई थीं.

विज्ञापन

घर पहुंचने पर बेहोश मिले राकेश खन्ना

पुलिस के अनुसार, खन्ना की पत्नी जब घर लौटीं तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा. खन्ना भी घर में बेहोशी की हालत में मिले. उनका मोबाइल फोन, नकदी और गहने भी गायब थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बुधवार की शाम 7:30 बजे मिली पुलिस को सूचना

रोहिणी जिले के DCP शशांक जायसवाल ने बताया कि पुलिस को बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

DCP ने कहा, "हमें शाम करीब 7:30 बजे कॉल मिली कि एक व्यक्ति बेहोश है और उसकी पत्नी उसे अस्पताल लेकर गई है. घर का सामान भी बिखरा हुआ था. हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की."

भांजी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पीड़ित की पत्नी की बहन की बेटी यानी उनकी भांजी की भूमिका के बारे में पता चला. इसके बाद पुलिस ने 24 वर्षीय महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और गहने बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या और लूट की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है.


ये भी पढ़ें: VIDEO : न तैरना आता था न सुरक्षा के साधन, 20 साल के बिट्टू ने अकेले ही साफ कर डाली अजनार नदी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola