Delhi Rain Alert: गुरुग्राम-दिल्ली की ओर बढ़े बादल, जानें अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा, इंडिया गेट के पास इंद्रधनुष, फोटो- एएनआई
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है. गुरुग्राम और पश्चिमी दिल्ली की ओर बारिश वाले बादल बढ़ रहे हैं. अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 72 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
Delhi Rain Alert: दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटे में कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली को छोड़कर राजधानी के बाकी हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली के इन इलाकों में हुई बारिश
बुधवार को वसंत कुंज, मालवीय नगर, पालम, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, ग्रेटर कैलाश, लक्ष्मी नगर और द्वारका समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे के बीच छतरपुर में सबसे ज्यादा 18.5 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं जनकपुरी में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान लोधी रोड, अयानगर, पालम और रिज क्षेत्र में बहुत कम या बिल्कुल बारिश नहीं हुई.
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रेड अलर्ट
IMD ने दक्षिण-पश्चिम जिले को छोड़कर दिल्ली के सभी हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.
पालम में 24 घंटे में 64.2 मिलीमीटर बारिश
मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश पालम में दर्ज की गई. यहां 64.2 मिलीमीटर बारिश हुई. नारायणा में 30.5 मिमी, छतरपुर में 16.5 मिमी, जनकपुरी में 11 मिमी, पुष्प विहार में तीन मिमी और अयानगर में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई.
अगले कुछ घंटे में भारी बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के मुताबिक दिल्ली-NCR के ऊपर मौजूद बारिश वाले बादलों का दायरा गुरुग्राम और पश्चिमी दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने अगले दो से तीन घंटों में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. गुरुग्राम में भी तेज बारिश होने का अनुमान है.
दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के मुताबिक अगले तीन दिन दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर तक पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा था, लेकिन अब बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है. इससे राजधानी में उमस बढ़ सकती है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
Also Read: सिंगरौली, शहडोल और डिंडोरी में भारी बारिश, इन 9 जिलों में भी अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए