3 KW सोलर सिस्टम बिल्कुल फ्री: हर महीने 400 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली की नई सोलर पॉलिसी के बारे में जानकारी देतीं CM रेखा गुप्ता, फोटो एक्स

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने संशोधित सौर नीति को मंजूरी दी है. इसके तहत हर महीने 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना किसी शुरुआती लागत के लगाया जाएगा.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: दिल्ली सरकार ने 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, "400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरों को बिना किसी शुरुआती लागत के 3 kW का रूफटॉप सोलर सिस्टम मिलेगा, जिसे सरकार पूरी तरह से इंस्टॉल करेगी और उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा."

विज्ञापन

मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों की छतों पर पैनल लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का है.


मिलती रहेगी बिजली सब्सिडी

सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया कि दिल्ली सरकार बिजली सब्सिडी खत्म नहीं कर रही है और यह सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी. सरकार का लक्ष्य दिल्ली के लोगों को सिर्फ बिजली उपभोक्ता बनाना नहीं, बल्कि उन्हें बिजली पैदा करने वाला भी बनाना है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ पूरे देश में बहुत अच्छा काम कर रही है. हमने देखा कि दिल्ली में इस योजना को उतनी रफ्तार नहीं मिल रही थी. हमने इसमें आने वाली चुनौतियों को समझा और उनके समाधान निकाले. आज कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया, ताकि दिल्ली सोलर एनर्जी की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा सके."


ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: खाते में पैसे नहीं आए तो तुरंत चेक करें ये 5 चीजें, MP की महिलाओं के लिए काम की खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola