‘आतंकवादी को आतंकवादी नहीं कह सकते, लेकिन सेना को निशाना बना सकते हैं”

जम्मू : केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लक्षित हमलों को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय सेना की साख पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उनके पास एक आतंकवादी को आतंकवादी कहने का साहस नहीं है लेकिन वह अपने नापाक अभियान के लिए सेना को आसान निशाने के तौर पर […]
जम्मू : केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लक्षित हमलों को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय सेना की साख पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उनके पास एक आतंकवादी को आतंकवादी कहने का साहस नहीं है लेकिन वह अपने नापाक अभियान के लिए सेना को आसान निशाने के तौर पर लेते हैं. उन्होंने कहा ‘ये (लक्षित हमलों को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय सेना की साख पर सवाल उठाने वाले) लोग वे नेता हैं जिनके पास एक आतंकवादी को आतंकवादी कहने की हिम्मत नहीं है लेकिन वे अपने नापाक अभियान के लिए सेना को आसान निशाने के तौर पर लेते हैं.
सिंह ने कहा ‘अगर आप (भाजपा कार्यकर्ता) उनसे एक सूत्री सवाल पूछें कि क्या बुरहान वानी एक आतंकवादी था या नहीं तो वह शून्य में ताकने लगेंगे, सवाल का जवाब देने से बचेंगे और दार्शनिक सा जवाब देंगे. लेकिन देश के नेतृत्व की देशभक्ति पर वह सवाल जरुर उठाएंगे.’ किश्तवाड में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा ‘हम भारतीय पहले हैं और बाद में कुछ और हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










