पाक ने खुद को ‘‘आतंकवाद के केंद्र'''' के तौर पर किया है स्थापित

Updated at : 06 Oct 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पाक ने खुद को ‘‘आतंकवाद के केंद्र'''' के तौर पर किया है स्थापित

नयी दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र : भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्व निकाय में उस देश द्वारा कश्मीर पर किए जा रहे वादे पर कोई भी समर्थन नहीं है जिस देश ने खुद को आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित किया है. संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र : भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्व निकाय में उस देश द्वारा कश्मीर पर किए जा रहे वादे पर कोई भी समर्थन नहीं है जिस देश ने खुद को आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित किया है. संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने संरा महासभा में ‘रिपोर्ट ऑफ सेक्रेटरी जनरल ऑन दी वर्क ऑफ दी ऑर्गेनाइजेशन’ पर बहस के दौरान पाकिस्तानी दूत महीला लोधी द्वारा कश्मीर पर की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया.

अकबरुद्दीन ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले ही हमने इकलौती ऐसी आवाज सुनी थी जिसमें मेरे देश के अभिन्न हिस्से के बारे दावे किए जा रहे थे. यह आवाज उस देश से आ रही है जिसने खुद को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बना लिया है.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर किए जा रहे दावों को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में कोई समर्थन नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी संरा महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दा उठाया था लेकिन उन्हें भी कोई समर्थन नहीं मिला.

अकबरुद्दीन ने कहा, ‘‘दस से भी कम दिन पहले महासभा का हॉल इस बात का गवाह बना था कि पाकिस्तान के आधारहीन दावों का एक भी देश ने समर्थन नहीं किया था और कुछ कहने की जरुरत ही नहीं है.” अकबरुद्दीन ने जोर देकर कहा कि भारत पाकिस्तान को एक समान प्रतिक्रिया ही दे रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी बेकार की लालसा छोड दो… जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा… अंतरराष्ट्रीय मंच का पाकिस्तान चाहे जितना भी दुरुपयोग कर ले लेकिन सचाई बदल नहीं सकती. पाकिस्तान के इस रुख का जमाना अब गुजर चुका है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola