पेट्रोल से लगी आग को कैसे बुझाएं? जानें सही तरीका, नहीं तो बढ़ जाएगा खतरा 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Mar 2026 3:18 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

How to Extinguish Petrol Fire: ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध जैसे माहौल में लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि Petrol पेट्रोल की आग को कैसे बुझाया जाए. इसे पानी से नहीं बुझाया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको सही तरीका पता हो तो बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है.

विज्ञापन

How to Extinguish Petrol Fire: पेट्रोल से लगी आग बेहद खतरनाक होती है और इसे बुझाने का तरीका नॉर्मल आग को बुझाने से अलग होता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि पेट्रोल की आग को सही तरीके से कैसे कंट्रोल किया जाए. सही जानकारी आपकी और दूसरों की जान बचा सकती है.

क्यों खतरनाक होती है पेट्रोल की आग?

पेट्रोल एक ज्वलनशील (flammable) Fluid होता है, जो तेजी से आग पकड़ता है और फैलता भी जल्दी है. इसकी आग को Class B Fire कहा जाता है. इसे आप पानी डालकर नहीं बुझा सकते हैं. ये सबसे बड़ी गलती है. पानी पेट्रोल से भारी होता है और नीचे चला जाता है, जबकि पेट्रोल ऊपर तैरता रहता है. इससे आग और फैल जाती है.

पेट्रोल की आग बुझाने के सही तरीके

अगर आपको भी जानना है कि पेट्रोल से लगी आग को कैसे बुझाएं तो यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं-

  1. CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) अग्निशामक

यह सबसे असरदार तरीकों में से एक है. CO₂ आग के आसपास की ऑक्सीजन को हटा देता है और एक कंबल की तरह उसे ढक देता है, जिससे आग जल्दी बुझ जाती है.

  1. फोम (Foam) अग्निशामक

फोम पेट्रोल के ऊपर एक ठंडी परत बना देता है. इससे ऑक्सीजन और पेट्रोल का कनेक्शन टूट जाता है और आग कंट्रोल में आ जाती है.

  1. Dry Chemical Powder (DCP / ABC Powder)

यह पाउडर बहुत तेजी से काम करता है. आग की केमिकल रिएक्शन को रोक देता है और कुछ ही सेकंड में फ्लेम को कंट्रोल कर सकता है.

  1. रेत (Sand) का इस्तेमाल

अगर आग छोटी है, तो आप रेत डालकर उसे ढक सकते हैं. इससे ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाती है और आग बुझ जाती है.

कई लोग सबसे पहले पानी डालने की सोचते हैं, लेकिन पेट्रोल की आग में यह सबसे बड़ी गलती है. पानी आग को बुझाने के बजाय उसे फैलाता है, जिससे स्थिति और खतरनाक हो सकती है. लेकिन अब आप समझ गए होंगे कि पेट्रोल की लगी आग को कैसे बुझाया जाए.

यह भी पढ़ें- आधा भारत नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG का फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola