ePaper

सर्जिकल स्ट्राइक : केजरीवाल के बाद संजय निरूपम ने भी उठाया सवाल

Updated at : 04 Oct 2016 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक : केजरीवाल के बाद संजय निरूपम ने भी उठाया सवाल

नयी दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा पाक आतंकियों के खिलाफ किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में अब कांग्रेस नेता संजय निरूपमने सवाल उठाया है.मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी दुनिया हमसे सवाल कर रही है, इसलिए हमें सबूत देना चाहिए. पूरा देशसर्जिकलस्ट्राइक चाहता है मगर फर्जी नहीं.इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा पाक आतंकियों के खिलाफ किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में अब कांग्रेस नेता संजय निरूपमने सवाल उठाया है.मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी दुनिया हमसे सवाल कर रही है, इसलिए हमें सबूत देना चाहिए. पूरा देशसर्जिकलस्ट्राइक चाहता है मगर फर्जी नहीं.इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देने की बात कही थी, ताकि इस संबंध में पाकिस्तान द्वारा फैलाये जा रहे प्रोपेगेंडा का जवाब दिया जा सके.

मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रहे हैं लेकिन पहले हल्ला नहीं मचाया जाता था. ज्ञात हो कि अरविंद केजरीवाल ने कल वीडियो जारी कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौ मतभेद हो सकते हैं लेकिन मैं सरकार के साथ हूं. उन्होंने यह भी कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत को सबूत देना चाहिए. केजरीवाल के इस बयान का आज भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो कल पाकिस्तान की सोशल साइट में वायरल हो गया था. इसके बाद आज भाजपा ने मीडिया को बयान जारी कर केजरीवाल के इस बयान की निंदा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola