कावेरी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात हुई : देवगौडा

Updated:
विज्ञापन

बेंगलूरु : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा ने आज कहा कि उन्होंने कावेरी नदी जल विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर संक्षिप्त बात की लेकिन इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया. महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की क्रमश: 147 वीं और 112 वीं जयंती के अवसर पर यहां उनकी प्रतिमाओं पर […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा ने आज कहा कि उन्होंने कावेरी नदी जल विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर संक्षिप्त बात की लेकिन इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया.

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की क्रमश: 147 वीं और 112 वीं जयंती के अवसर पर यहां उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पण करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन किया और कावेरी मुद्दे पर संक्षिप्त बात हुयी. ‘
हालांकि, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौडा ने बातचीत के बारे में विस्तार से नहीं बताया. इससे पहले विवाद में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप करने में ‘‘अनिच्छा’ को लेकर उन्होंने नाखुशी जतायी थी और कहा था कि वह राज्य विधानमंडल के कल के एक दिवसीय सत्र के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola