छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मुठभेड में एक नक्सली ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2016 4:20 PM
रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलमडगु गांव के जंगल में जिला पुलिस बल, डीआरजी, और एसटीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ […]
रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलमडगु गांव के जंगल में जिला पुलिस बल, डीआरजी, और एसटीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में नक्सली मडकम हुंगा को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल को कोंटा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी.
जानकारी के बाद पुलिस दल को नीलमडगु और वेलपोचा गांव की ओर रवाना किया गया था. दल जब नीलमडगु गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग गए. बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से नक्सली मडकम हुंगा का शव बरामद किया गया.
पुलिस दल ने घटनास्थल से एक बंदूक और कुछ नक्सली सामान बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल लगातार क्षेत्र में खोजी अभियान चला रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










