फेसबुक पर दोस्ती के बाद सिरफिरे युवक ने की स्कूली छात्रा की हत्या
Updated at : 27 Sep 2016 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

इंदौर: फर्जी लैंगिक पहचान से फेसबुक पर 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से दोस्ती करने वाले युवक ने आज यहां इस लडकी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी मां को घायल कर दिया. पलासिया थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि गीता नगर में अमित यादव उर्फ अथर्व (24) ने विवाद के बाद प्रिया […]
विज्ञापन
इंदौर: फर्जी लैंगिक पहचान से फेसबुक पर 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से दोस्ती करने वाले युवक ने आज यहां इस लडकी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी मां को घायल कर दिया. पलासिया थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि गीता नगर में अमित यादव उर्फ अथर्व (24) ने विवाद के बाद प्रिया रावत (17) पर चाकू से हमला कर दिया.
जब लडकी की चीख सुनकर उसकी मां किरण रावत (40) ने बीच-बचाव किया, तो युवक ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया. सोनी ने बताया कि इलाज के दौरान 12वीं की छात्रा की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां अब भी अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि नजदीकी कस्बे महू में रहने वाले अमित ने लडकी के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर प्रिया से ऑनलाइन दोस्ती की थी। जब लडकी को यह बात पता चली, तो उसने अमित से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया था. इस पर करीब एक महीना पहले वह लडकी के घर पहुंचा था। लेकिन लडकी ने उससे मिलने से साफ इंकार कर दिया था.
थाना प्रभारी ने बताया, ‘अमित ने प्रिया को कल 26 सितंबर को संदेश भेजा कि वह उससे मिलने आ रहा है. वह आज उसके घर पहुंचा और इस बात को लेकर झगडने लगा कि उसने उससे फेसबुक पर चैट बंद क्यों कर दी. लडकी ने कहा कि उसने अपने बारे में उससे झूठ बोला था और अब वह उससे किसी तरह का संपर्क रखना नहीं चाहती.’ उन्होंने बताया कि प्रिया की दो टूक बात सुनकर अमित आग-बबूला हो गया और उसने लडकी पर चाकू से लगातार वार करने शुरु कर दिये. बीच..बचाव में लडकी की मां भी घायल हो गयी. सोनी ने बताया कि लडकी और उसकी मां पर हमले के बाद अमित ने उसके घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. इससे उसके पैर की हड्डी टूट गयी. युवक का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘लगता है कि आरोपी किसी मानसिक विकृति का शिकार है.’ पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




