छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई मुठभेड़, मारे गये दो नक्सली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 11:27 AM
रायपुर : छत्तीसगढ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में आज दो नक्सली मारे गए. सुकमा के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया, ‘यह मुठभेड़ आज तड़के फुलबागदी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई. उस समय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दल माओवादी-विरोधी अभियान पर गया था.’ उन्होंने कहा […]
रायपुर : छत्तीसगढ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में आज दो नक्सली मारे गए. सुकमा के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया, ‘यह मुठभेड़ आज तड़के फुलबागदी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई. उस समय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दल माओवादी-विरोधी अभियान पर गया था.’ उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व ग्रुप (डीआरजी), छत्तीसगढ सशस्त्र बल (सीएएफ) और स्थानीय पुलिस के एकीकृत दस्ते ने विशेष जानकारी के आधार पर यहां से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित फुलबागदी के आंतरिक इलाकों में अभियान शुरू किया था.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. यह मुठभेड पुलिस थाने से लगभग आठ किलोमीटर दूर हुई. उग्रवादी घने जंगलों की ओट में जल्दी ही भाग निकलने में कामयाब हो गए. उन्होंने कहा, ‘इलाके की तलाशी के दौरान, दो पुरुष माओवादियों के शव और दो बंदूकें मौके से बरामद की गईं.’
उन्होंने कहा कि गश्त दल के अपने शिविर लौट आने पर उग्रवादियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी. कल बस्तर संभाग के दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था. आज की मुठभेड़ के साथ ही इस साल बस्तर में हुई मुठभेड़ों में मरने वाले माओवादियों की संख्या 99 हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










