ePaper

नवाज की शराफत पर PM मोदी ने उठाया सवाला, बोले आतंकियाें का लिखी स्क्रिप्ट पढते हैं

Updated at : 24 Sep 2016 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
नवाज की शराफत पर PM मोदी ने उठाया सवाला, बोले आतंकियाें का लिखी स्क्रिप्ट पढते हैं

कोझिकोड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के कोझिकोड में उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार उस पर सार्वजनिक रूप से बयान दिया.प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने लोगों की कल्पना से दोकदमआगे बढ़ते हुए वहां की आवाम के साथ सीधा संवाद स्थापित किया औरउन्हें संदेश दिया कि आप अपने […]

विज्ञापन

कोझिकोड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के कोझिकोड में उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार उस पर सार्वजनिक रूप से बयान दिया.प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने लोगों की कल्पना से दोकदमआगे बढ़ते हुए वहां की आवाम के साथ सीधा संवाद स्थापित किया औरउन्हें संदेश दिया कि आप अपने नेताओं से पूछिए कि वेबांग्लादेश को क्यों नहीं संभाल पाये, बलूचिस्तान-पीओके क्यों नहीं संभाल पा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदीने कहा कि हमारे 18जवानोंकीशहादत बेकार नहीं जाएगा.पीएममोदी ने कहाकि पूरी दुनिया में यह देश आतंकवाद फैला रहा है. उन्होंने कहा कि 21 सदी एशिया की होगी ऐसा कहा जा रहा है, लेकिन एशिया का एक देश इसे रक्तरंजित करने में खून-खराबे में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश हो या अफगानिस्तान हर जगह आतंकी घटना होने परइसी देश का नाम आता है. मोदी ने कहा कि हम पाकिस्तान से हजार साल युद्ध करने को तैयार हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पूरी दुनिया में पाकिस्तान को अलग-थलग कर देंगे, उसके बाद वहां की आवाम ही पाकिस्तान के हुक्मरान और आतंकियों के खिलाफ उठ खड़ी होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे अशिक्षा के खिलाफ, गरीबी के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ लड़े. मोदी ने पाकिस्तान के लोगों से कहा कि आपके नेता कश्मीर का नाम लेकर आपको गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम आज दुनिया में सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान टेरेरिस्ट एक्सपोर्ट कर रहा है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादी या तो उस देश से आते हैं या उस देश में ओसामा बिन लादेन की तरह जा कर छिप जाते हैं. उन्होंने कहा कि उरी में हमारे 18 जवान शहीद हो गये. नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादी कान खोल कर सुन लें, कि हम उन्हें परास्त करके रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछमहीनों में 17 आतंकी हमले किये गये, लेकिन हमारे बहादुर जवानों ने उन्हें नाकाम कर दिया और कई को एलओसी पर ही मार गिराया. उनका सिर्फ एक ही हमला उरी में सफल हुआ. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने 110 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. पीएम मोदी ने सेना का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे वीरता दिखाते हुए देश के लिए लड़ते रहे और हम 125 करोड़ भारतीयों को उनकी वीरता पर गर्व है.

मालूम हो कि केरल के कोझिकोड में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिन की राष्ट्रीय परिषद का आज आखिरी दिन है. प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, डाॅ मुरली मनोहर जोशी सहित कई बड़े पार्टी नेता कोझिकोड पहुंचे हैं.

क्रमिम रूप में प्रधानमंत्री का संबोधन इस प्रकार था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केरल के नाम से ही पवित्रता का बोझ होता है. उन्होंने कहा कि केरल को भगवान का अपना देश भी माना जाता है. उन्होंने कहा कि आज से 50 साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अध्यक्ष के रूप में दायित्व तय हुआ था, उनका यहां कार्यकाल तय हुआ था. उन्होंने कहा कि 50 साल पहले का अखबार निकाल कर देख लीजिए, जनसंघ के किसी नेता की खबर छपी होगी या नहीं, फोटो छपी होगी या नहीं. मुझे नहीं लगता कि चर्चा हुई होगी. उन्होंने कहा कि 50 साल के भीतर यह दल हिंदुस्तान की नंबर वन पार्टी बन गया. उस समय के पॉलिटिकल पंडितों ने ऐसा सोचा नहीं होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम यहां पंडित दीनदयाल जी की जन्मशती मनाने की पूर्व संध्या पर मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सदी में भारत के राजनीतिक जीवन को तीन महापुरुषों ने प्रभावित किया. इसमें सबसे ऊपर हैं महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय, राममनोहर लोहिया. उन्होंने कहा कि जब एनडीए के सांसदों ने मुझे अपने नेता के रूप में चुना और संसद के सेंट्रल हॉल में मेरा पहला संबोधन हुआ था, तो मैंने कहा कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है. पंडित जी की विचारधारा को हमने अपनी सरकार के कार्यकलाप में रूपांतरित करने का प्रयास किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल के कार्यकर्ताओं की मेहनत व बलिदान कभी बर्बाद नहीं जायेगा. इसका कभी न कभी फल मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता तब भी मेहनत करते रहे, लगे रहे जब कहीं दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिखती थी. उन्होंने कहा कि देश आज एक ही मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है – सबका साथ, सबका विकास. आज पूरी दुनिया में कहा जा रहा है कि दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली इकोनॉमी में हिंदुस्तान शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सदी एशिया की होगी, लेकिन एक देश ऐसा है जो चाहता है कि यह सदी एशिया की न हो. वह खून-खराबे और एशिया को रक्तरंजित करने में लगा है. एशिया के अंदर जहां-जहां आतंकवाद की घटनाएं घट रही है, हर देश एक ही देश को गुनाहगार मानता है. सवाल सिर्फ भारत का नहीं है, बल्कि एशिया का एक देश आतंकवाद के प्रसार में लगा है. अफगानिस्तान हो, बांग्लादेश हो, अड़ोस-पड़ोस के और देश हों. ये आतंकी वहीं से आते हैं या वहीं जाकर छिपते हैं. केरल के लोग आतंक को अच्छी तरह समझते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि केरल की बहनों ने जो बाहर नर्स का काम करती हैं इसे झेल चुकी है. आतंकवाद सबसे बड़ा रोग है. भारत ना कभी आतंकवाद के आगे झुका है ना झुकेगा. आतंकवाद को भारत हरा कर रहेगा. इन दिनों पूरे देश में एक आक्रोश का माहौल है. जम्मू कश्मीर के उरी में पड़ोसी देश के एक्सपोर्ट किये गये आतंकियों के कारण 18 जवानों को बलिदान देना पड़ा. आतंकी कान खोल कर सुन लें यह देश इसे भूलने वाला नहीं है.

पिछले कुछ महीने में 17 बार अलग-अलग गुट कभी चार तो कभी छह की संख्या में सीमा पार करके हमलावरों ने देश को तहस-नहस करने की कोशिश की लेकिनजांबाज सेना ने इन प्रयासों को विफल किया. लाइन ऑफ कंट्रोल के पास ही मौत के घाट उतार दिया. बहुत कम समय में 110 से भी ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया. इन संभावित 17 घटनाओं से देश को बचाने का काम हमारे जवानों ने किया. हमारे जवानों ने सिना तानकर लड़ाई लड़ी. देश के आम नागरिक की रक्षा के लिए लड़ते रहे, जागते रहे. हमें अपनी सेना पर नाज है, उनकी वीरता पर गर्व है. उनकी शहादत पर गर्व है.

पड़ोसी देश एक ही घटना में सफल हुआ और हमारे 18 वीरों को शहीद होना पड़ा. अगर वो इन 17 घटनाओं में सफल होते तो कितना नुकसान कर देते, इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं. जितने भी हमारे सुरक्षा बल के जवान हैं वो लड़ाई जीतते गये हैं. इसका कारण सिर्फ शस्त्र नहीं होते. आज हिंदुस्तान का मनोबल ऊंचा है. देश के जवानों के लिए भारत के सवा सौ करोड़ लोगों का मनोबल ताकत है और यही हमारी सैन्य बलों का सामर्थ्य है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के आज के हुक्मरान आतंकियों के लिखे गये भाषण पढ़कर कश्मीर के गीत गा रहे हैं. मैं आज यहां से सीधा पाकिस्तान से बात करना चाहता हूं. उन हुक्मरानों से जो आतंकियों के लिखे हुए भाषण पढ़ते हैं दुनिया को उनसे कोई अपेक्षा नहीं है लेकिन मैं यहां से पाकिस्तान के आवाम से बात करना चाहता हूं. 1947 से पहले आपके पूर्वज इसी भारत की धरती को प्रणाम करते थे, इसी को अपनी धरती मानते थे इसी नाते मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं.

पाकिस्तान की आवाम जरा अपने हुक्मरानों को पूछे, पीओके तो आपके पास है आप उसको भी नहीं संभाल पाते, कभी बांग्लादेश आपके पास था उसे भी संभाल नहीं पाये. बलूचिस्तान भी आपके पास है उसको भी नहीं संभाल नहीं पा रहे हैं. जरा उनसे पूछिये कि आप इसको नहीं संभाल पा रहे हैं पहले इसको संभाल कर दिखाओ. पाकिस्तान की आवाम जरा पूछे कि दोनों देश एक साथ आजाद हुए,पर क्या कारण है कि भारत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट करता है और आप आतंकवाद एक्सपोर्ट कर रहे हैं.

आपको गुमराह करन के लिए आपके हुक्मरान कहते हैं भारत से 1000 साल तक लड़ने को तैयार है मैं आपकी इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं. हिम्मत हो आइये एक और लड़ाई लड़ें. आप अपने देश की गरीबी खत्म कीजिए हम अपने देश की गरीबी खत्म करते हैं, देखते हैं पहले कौन करता है कौन जीतता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola