कावेरी जल विवाद : हालत नियंत्रण में, पीएम मोदी से मिलेंगे सिद्धारमैया

चेन्नई /बेंगलुरु: कावेरी जल विवाद को लेकर कल भड़की हिंसा के बाद आजहालात काबू में है. प्रशासन ने संभावित खतरे को भांपते हुए सीआरपीएफ, सीआइएसएफ और आरपीएफ के जवान को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया. 15,000 पुलिसकर्मी कोबेंगलुरुशहर की पेट्रोलिंग में लगाया गया था. बेंगलुरु में सुबह मेट्रो सर्विस बंद रही. सड़कों में बसें, […]
चेन्नई /बेंगलुरु: कावेरी जल विवाद को लेकर कल भड़की हिंसा के बाद आजहालात काबू में है. प्रशासन ने संभावित खतरे को भांपते हुए सीआरपीएफ, सीआइएसएफ और आरपीएफ के जवान को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया. 15,000 पुलिसकर्मी कोबेंगलुरुशहर की पेट्रोलिंग में लगाया गया था. बेंगलुरु में सुबह मेट्रो सर्विस बंद रही. सड़कों में बसें, ऑटो व गाड़ियां नदारद रही, लेकिन शाम को प्राइवेट वाहन सड़कों में दिखे. पुलिस ने बताया कि माहौल शांतिपूर्ण है और कर्फ्यू हटाने पर विचार किया जा सकता है. वहीं, कल सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में घायल एक व्यक्ति की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी. प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है. कल पुलिस की फायरिंग में एक अन्य की मौत हो गयी थी. सरकार ने आज मृतक को दस लाख मुआवजा देने की घोषणा की है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांति की अपील की है. उन्होंने कहा है कि बातचीत से समस्य़ा का हल हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




