मानवता शर्मसार : हैदराबाद में एक साल की बच्ची से बलात्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद : देश में बलात्कार को रोकने के लिए कई कठोर कानून हैं, बावजूद इसके देश में कई ऐसी घटनाएं सामने आतीं हैं, जो रूह को तो कंपा देती ही हैं, मानवता को भी शर्मसार करती हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है हैदराबाद में, जहां एक युवक ने मात्र एक साल की बच्ची […]
विज्ञापन
हैदराबाद : देश में बलात्कार को रोकने के लिए कई कठोर कानून हैं, बावजूद इसके देश में कई ऐसी घटनाएं सामने आतीं हैं, जो रूह को तो कंपा देती ही हैं, मानवता को भी शर्मसार करती हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है हैदराबाद में, जहां एक युवक ने मात्र एक साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया है.
पुलिस ने बताया कि दीपू सिंह नाम के युवक ने (20 वर्ष) बच्ची के साथ कल रात बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार जब बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर के सेकेंड फ्लोर पर सो रही थी उस वक्त दीपू सिंह उसे उठाकर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर ले आया और उसके साथ बलात्कार किया.
पुलिस इंस्पेक्टर श्रीनिवासुलु ने बताया कि जब उसके माता-पिता गहरी नींद में थे, दीपू सिंह बच्ची को उनके कमरे से उठा लाया और उसके साथ बलात्कार किया.मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. आईपीसी की धारा के तहत उसपर रेप का केस दर्ज किया गया है साथ ही पास्को एक्ट भी लगाया गया है.
बच्ची को सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बच्ची के माता-पिता सड़क पर दुकान लगाते हैं और उक्त युवक उनके साथ काम करता था. वे लोग खाने-पीने का समान बेचते हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










