बोले रामदेव, ईसाइयों ने परोपकार के साथ धर्मांतरण भी किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 7:39 AM

विज्ञापन

चेन्नई : योग गुरु बाबा रामदेव ने ईसाइयों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईसाइयों ने परोपकार किये हैं, इसमें कोई दो मत नहीं लेकिन साथ ही उन्होंने धर्मांतरण की गतिविधियां भी की हैं. रामदेव ने कहा कि हिन्दुओं ने इस तरह की चीजों से […]

विज्ञापन

चेन्नई : योग गुरु बाबा रामदेव ने ईसाइयों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईसाइयों ने परोपकार किये हैं, इसमें कोई दो मत नहीं लेकिन साथ ही उन्होंने धर्मांतरण की गतिविधियां भी की हैं. रामदेव ने कहा कि हिन्दुओं ने इस तरह की चीजों से हमेशा परहेज किया है.

मंगलवार को एक कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में बाबा रामदेव ने दावा किया कि वे लोग सेवा करते हैं, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल चलाते हैं, इसके साथ ही वे धर्मांतरण भी करते हैं. हम लोग योग सिखाने सहित अन्य सेवाएं निशुल्क करते हैं लेकिन हम लोगों ने किसी का मजहब नहीं बदला बलिक उनका जीवन बदला.’ उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ईसाइयों से परोपकार सीखने को कहते हैं लेकिन लाखों हिन्दू साधू और चैरिटेबल ट्रस्ट इसी तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola