ePaper

कोयला घोटाला: अदालत ने नवीन जिंदल को विदेश यात्रा की अनुमति दी

Updated at : 25 Jul 2016 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला घोटाला: अदालत ने नवीन जिंदल को विदेश यात्रा की अनुमति दी

नयी दिल्ली : एक विशेष अदालत ने कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुडे एक मामले में आरोपी कांग्रेसी नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को व्यापारिक उद्देश्यों से 26 से 30 जुलाई तक विदेश यात्रा की अनुमति दी. विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर ने जिंदल का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की अनुमति देने का अनुरोध […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक विशेष अदालत ने कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुडे एक मामले में आरोपी कांग्रेसी नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को व्यापारिक उद्देश्यों से 26 से 30 जुलाई तक विदेश यात्रा की अनुमति दी.

विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर ने जिंदल का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की अनुमति देने का अनुरोध स्वीकार कर लिया और उन पर कुछ शर्तें लगाईं.इससे पहले अदालत ने जिंदल की जमानत मंजूर की थी लेकिन साथ ही अदालत की अनुमति के बगैर देश छोडकर नहीं जाने सहित कई शर्तें लगाई थीं.
सीबीआई ने जिंदल के अलावा पूर्व कोयला राज्यमंत्री दसारी नारायण राव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और 11 अन्य के खिलाफ झारखंड के अमरकोंडा मुर्गदंगल कोयला ब्लाक का जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा गगन स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड को आवंटन के मामले में आरोपपत्र दायर किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola