ePaper

ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली पूजा ठाकुर को चाहिए ''इंसाफ'', पहुंचीं कोर्ट

Updated at : 14 Jul 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली पूजा ठाकुर को चाहिए ''इंसाफ'', पहुंचीं कोर्ट

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली विंग कमांडर पूजा ठाकुर भारतीय वायुसेना में परमानेंट कमीशन न मिलने से नाराज हो गयीहै. पूजा ठाकुर नेइसको लेकर ऑर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया है. पूजा ठाकुर वही विंग कमांडर है जिन्होंने पिछले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली विंग कमांडर पूजा ठाकुर भारतीय वायुसेना में परमानेंट कमीशन न मिलने से नाराज हो गयीहै. पूजा ठाकुर नेइसको लेकर ऑर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया है. पूजा ठाकुर वही विंग कमांडर है जिन्होंने पिछले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के मेहमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्लीमें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था.

बराक ओबामा को सलामी देकर विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने इतिहास रच दिया था. लेकिन आज पूजा अपने लिए इंसाफ के लिए भटक रही है. दरअसल, पूजा ठाकुर अगले कुछ महीने मेंसेवानिवृत हो रही हैं. हालांकि, पूजा ठाकुर परमानेंट कमीशन के साथ वायुसेना के साथ देश की सेवा करती रहना चाहती हैं. राजस्थान के जयपुर की रहने वालीं पूजा ठाकुर साल 2000 में एयरफोर्स से जुड़ी थीं. उनके पिता सेना से रिटायर हो चुके हैं और इनकी नौ साल की बेटी भी है. पूजा एयरफोर्स में एडमिनिस्ट्रेटिव विंग में तैनात हैं.

मालूम हाे कि देश की तीनों सेनाओं ने राष्ट्रपति भवन में बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था. ओबामा को 21 तोपों की सलामी दी गयी थी. फिर विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने गार्ड ऑफ ऑनर के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया. पूजा ने इस दौरान कहा था कि यहमेरेऔर वायुसेनाके लिए प्राउंड मोमेंट है. राष्ट्रपति भवन में किसी राजकीय मेहमान को दियेगये गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व करने वाली पूजा ठाकुर पहली महिला अधिकारी हैं. इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से दिया गया बड़ा संदेश माना गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola