अरुणाचल पर सोनिया ने कहा, संविधान और लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन करने वालों की हार हुई

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में पार्टी की सरकार बहाल करने का आदेश दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मानदंडों को रौंदने वालों की हार हुई है. जनवरी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में पार्टी की सरकार बहाल करने का आदेश दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मानदंडों को रौंदने वालों की हार हुई है.
जनवरी में नबाम तुकी सरकार के गिरने की वजह बनने वाले राज्यपाल के सभी फैसलों को उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन्होंने संवैधानिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मानदंडों को रौंद दिया था, आज उनकी हार हुई है.’ गौरतलब है कि आज उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल के फैसलों को संविधान का ‘‘उल्लंघन’ करने वाला करार देते हुए रद्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




