ePaper

DU में दाखिले की प्रक्रिया अति विचित्र: केजरीवाल

Updated at : 07 Jul 2016 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
DU में दाखिले की प्रक्रिया अति विचित्र: केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रणाली को ‘अति विचित्र’ करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में शहर के विद्यार्थियों के लिए कोटा नहीं है. मुख्यमंत्री के इस बयान से कुछ दिनों पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रणाली को ‘अति विचित्र’ करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में शहर के विद्यार्थियों के लिए कोटा नहीं है.

मुख्यमंत्री के इस बयान से कुछ दिनों पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि दिल्ली के विद्यार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले में दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों के मुकाबले तरजीह दी जानी चाहिए.
केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रणाली अति विचित्र है. यहां न ही स्थानीय लोगों के लिए कोई कोटा है और न ही अंकों को सामान्य करने की कोई व्यवस्था.” ईरानी को लिखे पत्र में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में ‘विसंगतियों’ के चलते दिल्ली के लाखों विद्यार्थी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं क्योंकि अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड से आने वाले आवेदकों के अंक दिल्ली के विद्यार्थियों की तुलना में अधिक होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola