महाराष्ट्र: सूखे के बाद अच्छी बारिश, लोगों ने लिया गेटवे ऑफ इंडिया के पास हाई टाईड का आनंद

नासिक : महाराष्ट्र के कई इलाकों में अच्छी बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है. मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों ने आज हाई टाईड का आनंद भी लिया. इस हाई टाईड को देखने के लिए यहां सैकड़ों लोग जुटे हुए थे. पुणे समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के कई इलाकों में […]
नासिक : महाराष्ट्र के कई इलाकों में अच्छी बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है. मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों ने आज हाई टाईड का आनंद भी लिया. इस हाई टाईड को देखने के लिए यहां सैकड़ों लोग जुटे हुए थे. पुणे समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के कई इलाकों में बीती रात से लगातार बरसात हो रही है जिसने लोगों को राहत दी है. प्रदेश में लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे क्षेत्र को इस बारिश ने राहत दी है. यह इलाका लंबे समय से बारिश की कमी झेल रहा है. पुणे में कल हल्की बारिश शुरू हुई थी जो रात तक भारी बारिश में बदल गई और आज सुबह भी बरसात होती रही. पिछले एक महीने में यह मानसून की पहली उल्लेखनीय गतिविधि है.
पुणे में फिलहाल हर दूसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है और इसमें और भी कटौती होने का अंदेशा था लेकिन अच्छी बारिश ने इस आशंका को दूर कर दिया. बरसात के कारण पुणे को जलापूर्ति करने वाले खडगवासला, पनशेट, वारस्गांव और तेमघर नाम के चारों बांधों में भी जलस्तर बढ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पुणे में 73 मिमी बारिश हुई है. सतारा, कोल्हापुर और सांगली समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्य भागों में भी कल से भारी बारिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




