शर्मनाक! स्कूल परिसर में लडकी से गैंग रेप

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अपराध घटने का नाम नहीं ले रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक बार फिर महिला के साथ दुष्कर्म की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके के एक निजी स्कूल के परिसर में 17 वर्षीय लडकी के साथ […]
नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अपराध घटने का नाम नहीं ले रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक बार फिर महिला के साथ दुष्कर्म की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके के एक निजी स्कूल के परिसर में 17 वर्षीय लडकी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया.
खबर है कि लडकी के दोस्त और सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर भांदसं और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं लगायी गयी हैं. अपनी शिकायत में लडकी ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त उसे नौकरी का झांसा देकर स्कूल ले गया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि वे स्कूल परिसर के भीतर एक कमरे में गये, जहां उसके दोस्त और निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




