भाजपा का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार, राष्ट्रपति के अपमान का लगाया आरोप
नयी दिल्ली : आज भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सेवा नहीं कर रहे बल्कि मेवा ले रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है. राष्ट्रपति ने उस बिल […]
नयी दिल्ली : आज भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सेवा नहीं कर रहे बल्कि मेवा ले रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है.
राष्ट्रपति ने उस बिल को मंजूरी देने से मना कर दिया था, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के 21 विधायकों के संसदीय सचिव के पद को लाभ के पद से अलग करने का प्रस्ताव था. ऐसे में आम आदमी पार्टी के 21 सदस्यों की सदस्यता पर खतरा उत्पन्न हो गया है. पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सरकार आम जनता की समस्याओं को निपटाने की बजाय सुबह-शाम मोदी-मोदी का जाप करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










