ओला कैब के ड्राइवर ने किया अतिरिक्त सेशन जज के साथ दुर्व्यहार, गिरफ्तार

Updated at : 03 Jun 2016 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओला कैब के ड्राइवर ने किया अतिरिक्त सेशन जज के साथ दुर्व्यहार, गिरफ्तार

नयी दिल्ली : कल गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने एक ओला कैब ड्राइवर को एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के दुर्व्यवहार करने और उसके सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.न्यायाधीश ने पिछले शनिवार को उक्त कैब बुक किया था. 40 वर्षीय कैब ड्राइवर द्वारा दुर्व्यहार करने की प्राथमिकी रूपनगर पुलिस स्टेश में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कल गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने एक ओला कैब ड्राइवर को एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के दुर्व्यवहार करने और उसके सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.न्यायाधीश ने पिछले शनिवार को उक्त कैब बुक किया था. 40 वर्षीय कैब ड्राइवर द्वारा दुर्व्यहार करने की प्राथमिकी रूपनगर पुलिस स्टेश में दाखिल की गयी थी , जिसके आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है.

दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमीशनर मधुर वर्मा ने बताया कि उक्त ड्राइवर संदीप को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायाधीश ने अपना काम पूरा करने के बाद कैब बुक किया था और ड्राइवर से यह कहा कि उन्हें कोर्ट से ले ले. घर जाने के क्रम में उन्होंने कमला नगर मार्केट के पास गाड़ी रोकने के लिए कहा और इंतजार करने को कहा. लेकिन ड्राइवर ने उनके साथ दुर्व्यहार करना शुरू कर दिया और कहा कि वह इंतजार नहीं करेगा.

न्यायाधीश का आरोप है कि ड्राइवर ने उनके बैग को बाहर फेंक दिया और उनके सामने अश्लील हरकत करने लगा. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ‘ए’, 509 और 427 के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

ओला की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्राइवर को जांच खत्म होने तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि हम आवश्यक कदम उठायेंगे और प्रशासन को जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola