सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
Updated at : 26 May 2016 4:05 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में कुपवाडा जिले के नौगाम में सीमा पार से घुसपैठ के एक बडे प्रयास को विफल करते हुए सेना ने आज दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. यह मुठभेड अभी जारी है. सेना के अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात जवानों ने आज तडके पांच से छह आतंकवादियों […]
विज्ञापन
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में कुपवाडा जिले के नौगाम में सीमा पार से घुसपैठ के एक बडे प्रयास को विफल करते हुए सेना ने आज दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. यह मुठभेड अभी जारी है. सेना के अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात जवानों ने आज तडके पांच से छह आतंकवादियों के एक समूह को देखा जो नौगाम सेक्टर के टूट मारी गली के नजदीक इस तरफ आने का प्रयास कर रहा था.
उन्होंने बताया कि 35 राष्ट्रीय राइफलस के जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को चुनौती दी जिन्होंने गोलीबारी कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं और उनके शव मुठभेड स्थल के निकट पडे हुए है.’ रक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों पर काबू पाने के लिए 18 जाट और फर्स्ट नागा रेजिमेंट के अतिरिक्त जवानों को अभियान में शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




