अहम माने जा रहे एमसीडी उपचुनाव में करीब 46 प्रतिशत मतदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2016 9:23 PM
नयी दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डों के लिए उपचुनाव के तहत आज हुए मतदान में करीब 46 प्रतिशत मतदान हुआ. इन उपचुनावों को आप सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है.राजधानी के तीनों निगमों के 13 वार्डों के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं. एसडीएमसी के तहत सात […]
नयी दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डों के लिए उपचुनाव के तहत आज हुए मतदान में करीब 46 प्रतिशत मतदान हुआ. इन उपचुनावों को आप सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है.राजधानी के तीनों निगमों के 13 वार्डों के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं. एसडीएमसी के तहत सात वार्ड हैं जबकि एनडीएमसी के तहत चार और ईडीएमसी के तहत दो वार्ड हैं. गर्मी की अनदेखी करते हुए मतदाता सुबह से ही कतारों में लगे थे. एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 6,68,870 मतदाताओं में से 45.9 प्रतिशत ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग किया. मतदान शांतिपूर्ण रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










