दिल्ली : विजय चौक के पास लटका मिला युवक का शव

Updated at : 12 May 2016 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली : विजय चौक के पास लटका मिला युवक का शव

नयी दिल्ली : देश की राजधानी के अतिसुरक्षा वाले विजय चौक पर गुरुवार की सुबह एक शख्स लाश मिली जो पेड़ से लटकी थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार विजय चौक पर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके मृतक का नाम रामदयाल वर्मा लिखा है जिसकी उम्र 39 साल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी के अतिसुरक्षा वाले विजय चौक पर गुरुवार की सुबह एक शख्स लाश मिली जो पेड़ से लटकी थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार विजय चौक पर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है जिसके मृतक का नाम रामदयाल वर्मा लिखा है जिसकी उम्र 39 साल और खुद को शिवपुरी मध्य प्रदेश का रहने वाला उसने नोट में लिखा है.

फिलहाल आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस से भी सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है, ताकि मृतक के परिवार के संबंध में पता चल सके. पुलिस ने शव के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस मामले में फोन सुबह 7.15 बजे आया जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई. आपको बता दें कि विजय चौक संसद के पास का इलाका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola