गिरिडीह की बेटी का UPSC में डबल सेलेक्शन, नाजिया को AIR 478

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Apr 2026 8:57 PM

विज्ञापन

UPSC AIR 478 नाजिया परवीन (Image: X)

Nazia Parween Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार क्रैक करने में कई छात्रों को वर्षों लग जाते हैं. वहीं, एक नाम झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली नाजिया परवीन का सामने आया है जिन्होंने UPSC एग्जाम को दो बार क्रैक कर लिया है. इस बार नाजिया को ऑल इंडिया रैंक 478 प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

Nazia Parween Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में नाजिया परवीन ने 478वीं रैंक हासिल की है. जैसे ही रिजल्ट सामने आया, गिरिडीह जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. परिवार के साथ-साथ रिश्तेदार, पड़ोसी और जानने वाले सभी लोग उन्हें बधाई देने लगे. हालांकि, नाजिया का सफर आसान नहीं था. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

Nazia Parween Success Story: कौन हैं नाजिया परवीन?

नाजिया गिरिडीह जिले के भंडारिडीह इलाके की रहने वाली हैं. नाजिया की 10वीं तक की स्कूलिंग होमटाउन यानी गिरिडीह से ही हुई है. इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 12वीं और ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने प्राइवेट कंपनी में नौकरी शुरू कर दी.

नौकरी के बाद UPSC

नौकरी को छोड़कर उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की. नाजिया परवीन की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरी बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की है. पिछले साल भी उन्होंने इस कठिन परीक्षा को क्लियर किया था. उस समय उनकी ऑल इंडिया रैंक 670 थी.

पिछले बार UPSC की मार्कशीट

नाजिया ने वहीं रुकने के बजाय अपनी तैयारी को और बेहतर किया. उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और इस बार अपने रैंक में बड़ा सुधार करते हुए 478वीं रैंक हासिल कर ली. परिवार के लोगों का कहना है कि नाजिया ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: सेल्फ स्टडी बना असली हथियार, गौरव को बिना कोचिंग UPSC में AIR 83

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola