सेल्फ स्टडी बना असली हथियार, गौरव को बिना कोचिंग UPSC में AIR 83

Updated at : 07 Apr 2026 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Gaurav Chopra AIR 83

गौरव चोपड़ा UPSC AIR 83 (Social Media)

Gaurav Chopra AIR 83: यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए छात्र लाखों का खर्चा करते हैं. वही, एक नाम गौरव चोपड़ा का सामने आया है जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC 2025 में AIR 83 हासिल किया है.

विज्ञापन

Gaurav Chopra AIR 83: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता बहुत कम एस्पिरेंट्स को मिलती है. इसी में से एक है राजस्थान के गौरव चोपड़ा, जिन्होंने UPSC 2025 परीक्षा में AIR 83 हासिल किया है. खास बात ये है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है. आइए इनकी जर्नी (Gaurav Chopra AIR 83) को करीब से जानते हैं. 

Gaurav Chopra AIR 83: कहां के रहने वाले हैं गौरव चोपड़ा? 

यूपीएससी टॉपर गौरव चोपड़ा राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा के निवासी हैं. उनके पिता मुकेश कुमार चोपड़ा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता संतोष चोपड़ा एक हाउसवाइफ है. उनकी एक छोटी बहन है, जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रही हैं. गौरव बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार स्टूडेंट रहे हैं. 

बचपन से ही था IAS बनने का सपना

गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra AIR 83) बचपन से ही आईएएस बनना चाहते थे. अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होनें अपनी तैयारी की है. उन्होंने DPS, जोधपुर से अपनी स्कूलिंग पूरी की है. गौरव ग्रेजुएशन के बाद से ही यूपीएससी की तैयारी में जुट गए.

गौरव चोपड़ा ने करीब तीन साल दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की. उन्होंने तैयारी के लिए किसी कोचिंग की मदद नहीं ली. गौरव अपने प्रिपरेशन के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखें और अपना ज्यादातर समय पढ़ाई में लगाया.

रोजाना 8 से 10 घंटे तक की पढ़ाई 

गौरव शुरुआत में डेली 5 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे. इसमें वे धीरे-धीरे सब्जेक्ट के कॉन्सेप्ट को क्लियर करते गए. जैसे जैसे एग्जाम डेट नजदीक आता गया, तो वे रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे. नियमित पढ़ाई, नोट्स बनाना और लगातार प्रैक्टिस करना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा है. 

तीसरे प्रयास में मिली सफलता 

गौरव अपने पहले प्रयास में मेंस एग्जाम तक पहुंचे थे, लेकिन फाइनल सिलेक्शन नहीं हो पाया. फिर दूसरे अटेम्प्ट में वे प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाए. असफलताओं से लड़ते हुए आखिर उन्होनें तीसरा प्रयास देने का मन बनाया. गौरव ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक 83 हासिल की है. उनका सेलेक्शन IAS सर्विस के लिए हो सकता है.

यह भी पढ़ें: चाय वाले के बेटे ने रचा इतिहास, देव को UPSC में मिला AIR 152

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola