सोनिया को इटली के ही लोगों ने गुनहगार बना दिया, मैं क्या करूं : नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल और तामिलनाडु के कई जिलों में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. नरेंद्र मोदी ने कहा किसोनिया को इटली के ही लोगों ने गुनहगार बना दिया, मैं क्या करूं. प्रधानमंत्री ने केरल के पालकोट में भी चुनावी रैली को […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल और तामिलनाडु के कई जिलों में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. नरेंद्र मोदी ने कहा किसोनिया को इटली के ही लोगों ने गुनहगार बना दिया, मैं क्या करूं. प्रधानमंत्री ने केरल के पालकोट में भी चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा की राजनीति वामपंथियों की रगों में है, हमारे कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वे उनके विचारों से सहमत नहीं थे.
केरल के लोग अपने खिलाफ षड़यंत्रों को समझ नहीं पाते हैं. पिछले साठ सालों के राज के दौरान, सरकारों ने केरल को सिर्फ बर्बाद किया है. इस देश की मीडिया के लोगों को भी इन्होंने ऐसा डराकर रखा है ये भी ऐसी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की ताकत नहीं रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




