ePaper

आंध्र प्रदेश : Dy ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के ठिकानों पर ACB का छापा, 800 करोड़ की संपत्ति जब्त, गिरफ्तार

Updated at : 30 Apr 2016 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश : Dy ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के ठिकानों पर ACB का छापा, 800 करोड़ की संपत्ति जब्त, गिरफ्तार

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में ट्रांसपोर्ट विभाग के डेप्युटी कमिश्नर ए मोहन को अाय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी को गिरफ्तार किये जाने के साथ ही उनकी आठ सौ करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गयी है. ए मोहन को गिरफ्तार करनेके साथ ही विजयवाड़ा स्थित […]

विज्ञापन

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में ट्रांसपोर्ट विभाग के डेप्युटी कमिश्नर ए मोहन को अाय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी को गिरफ्तार किये जाने के साथ ही उनकी आठ सौ करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गयी है. ए मोहन को गिरफ्तार करनेके साथ ही विजयवाड़ा स्थित एसीबी की कोर्ट में पेश किया गया. एसीबी अधिकारियों के मुताबिक अभी कई बैंकों के बारह लॉकर खोले जाने और उनकी तलाशी ली जानी है.

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक स्थित कुल नौ स्थानों पर स्थित ए मोहन के घरों पर छापेमारी शुरू की,जो शुक्रवार को भी जारी रही. छापेमारी विजयवाड़ा, अनंतपुरा, कडपा, बेल्लारी, मेडक, नेल्लोर, प्रकाशम और हैदराबाद के कुछ स्थानों पर की गयी.

एसीबी अधिकारियों केमुताबिक काले धन को सफेद करने के लिएएमोहन ने अपनी बेटी तेजश्री के नाम से आठ कंपनियों शुरू की थी.इसकेसाथहीअधिकारीने हाल ही में अपनी कुछ संपत्ति अपने सास-ससुर के नाम की थी. मोहन के घर से कई महंगे रत्न और आभूषण बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola