मुसलिम प्रतिनिधि मंडल से मिले पीएम मोदी, कहा- योजनाओं से मुसलमानों को होगा फायदा

Updated at : 13 Apr 2016 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
मुसलिम प्रतिनिधि मंडल से मिले पीएम मोदी, कहा- योजनाओं से मुसलमानों को होगा फायदा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उम्मीद जतायी कि फसल बीमा योजना और मुद्रा योजना समेत सरकार की विभिन्न कल्याण योजनाओं से मुसलमानों को काफी फायदा होगा. प्रधानमंत्री ने यह बात देश के प्रमुख मुस्लिम नागरिकों के एक शिष्टमंडल से आज मुलाकात के दौरान कही. शिष्टमंडल के सदस्यों में अन्य लोगों के अलावा शिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उम्मीद जतायी कि फसल बीमा योजना और मुद्रा योजना समेत सरकार की विभिन्न कल्याण योजनाओं से मुसलमानों को काफी फायदा होगा. प्रधानमंत्री ने यह बात देश के प्रमुख मुस्लिम नागरिकों के एक शिष्टमंडल से आज मुलाकात के दौरान कही. शिष्टमंडल के सदस्यों में अन्य लोगों के अलावा शिया धार्मिक नेता मौलाना कल्बे जव्वाद, इस्लामी मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा और शाहिद सिद्दकी शामिल थे.

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शिष्टमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को हाल की सउदी अरब की सफल यात्रा के लिए बधाई दी. सदस्यों ने प्रधानमंत्री से कहा कि पश्चिम एशिया, मध्य एशिया तथा उत्तरी अफ्रीका के लोग विशेषकर युवा उनके विकास एजेंडा से काफी प्रभावित हैं और भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं. शिष्टमंडल के सदस्यों ने नरेन्द्र मोदी के विकास एजेंडा तथा उसे सफलतापूर्वक लागू करने की सराहना की.
प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल के सदस्यों को धन्यवाद दिया और शिक्षा विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए विकास के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत में मुस्लिम समुदाय राजग सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मुद्रा योजना से बडे स्तर पर लाभ उठाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola