ePaper

फादर टॉम की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है : सुषमा

Updated at : 26 Mar 2016 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
फादर टॉम की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है : सुषमा

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि यमन से अगवा भारतीय पादरी फादर टॉम उजहन्नालिल की रिहाई के लिए भारत अपने स्तर से हर प्रयास कर रहा है. चार मार्च को आईएस द्वारा किये गये हमले में टॉम उजहन्नालिल को यमन में एक शरणार्थी कैंप से अगवा कर लिया गया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट कर कहा कि यमन से अगवा भारतीय पादरी फादर टॉम उजहन्नालिल की रिहाई के लिए भारत अपने स्तर से हर प्रयास कर रहा है. चार मार्च को आईएस द्वारा किये गये हमले में टॉम उजहन्नालिल को यमन में एक शरणार्थी कैंप से अगवा कर लिया गया था.

एक समाचार पत्र ने खुलासा किया है कि अदन में हुए इस हादसे में चार नन सहित 16 लोगों की हत्या कर दी गई थी. उसी दौरान टॉम का अपहरण कर लिया गया था. सिसेन की फ्रैंस सिस्‍टर्स ने रविवार को अपनी फेसबुक पेज पर पोस्‍ट किया है कि फादर उजहन्‍नाललि को बहुत ही प्रताडि़त किया गया, तरह-तरह की यातनाएं दी गई, यहां तक कि हम सबको भी नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया.

undefined

शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अखबार डेली मेल में खबर छपी थी कि गुड फ्राइडे के दिन आईएसआईएस फादर टॉम को सूली पर लटका सकता है. लेकिन शुक्रवार को ऐसी कोई भी खबर नहीं आयी जिसमें टॉम की हत्या की पुष्टि हो सके. ऐसे में अगवा पादरी की रिहाई के लिए सरकार ने हर संभव प्रयास का वादा किया है.

डेली मेल के अनुसार कुछ दिनों पूर्व अगवा किये गये भारतीय पादरी (चर्च में पुजारी) फादर टॉम उजहन्नालिल को खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस शुक्रवार को गुड फ्राइडे के दिन सूली पर लटका सकता है. अखबार से धार्मिक संगठनों के बातचीत के आधार पर यह आशंका जतायी है. सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट वायरल हो रहा था. इसके अनुसार आशंका जताई जा रही थी कि आतंकी संगठन आईएस भारतीय पादरी को फांसी दे सकता है. आईएस ने कुछ दिनों पहले ही एक यमन के शरणार्थी कैंप से उनका अपहरण कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola