मध्यप्रदेश : मंदसौर में भीड़ ने तीन लुटेरों को पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 14 Mar 2016 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश : मंदसौर में भीड़ ने तीन लुटेरों को पीट-पीटकर मार डाला

भोपाल : मध्यप्रदेश के मंदसौर में भीड़ ने बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बदमाश शराब की दुकान लूटकर भाग रहे थे. इस घटना में गांव के चार लोग भी घायल हो गए जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश के मंदसौर में भीड़ ने बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बदमाश शराब की दुकान लूटकर भाग रहे थे. इस घटना में गांव के चार लोग भी घायल हो गए जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में कई लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि मंदसौर में एक शराब दूकान लूटकर 3 बदमाश भाग रहे थे. इन बदमाशों को गांव के लोगों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. जिससे उनकी मौत हो गई. ये बदमाश नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कयामपुर की शराब दुकान पर 2 मोटरसायकल पर सवार होकर आए थे. बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया जिसकी खबर शराब दुकान के स्टाफ ने अन्यलोगों को दी और उन्होंने मोटरसायकल पर भाग रहे 3 बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया.

बदमाश फायरिंग करते हुए गांव की ओर भागे. गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों पर भी बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें 4 लोग घायल हो गए. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई कर दी. तीनों को ग्रामीणों ने इतना पीटा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola