रीयल एस्टेट विधेयक का पारित होना मकान खरीदारों के लिए बडी खबर: प्रधानमंत्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के समर्थन से रीयल एस्टेट विधेयक के राज्यसभा में पारित किए जाने का आज यह कहते हुए स्वागत किया कि यह आकांक्षी मकान खरीदारों के लिए एक ‘बडी खबर’ है. मोदी ने ट्विटर पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘ रीयल एस्टेट विधेयक का पारित होना आकांक्षी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के समर्थन से रीयल एस्टेट विधेयक के राज्यसभा में पारित किए जाने का आज यह कहते हुए स्वागत किया कि यह आकांक्षी मकान खरीदारों के लिए एक ‘बडी खबर’ है.
मोदी ने ट्विटर पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘ रीयल एस्टेट विधेयक का पारित होना आकांक्षी मकान खरीदारों के लिए बडी खबर है. यह रीयल एस्टेट क्षेत्र में बदलाव लाएगा.” उन्होंने कहा कि एक प्रभावी नियामकीय व्यवस्था से इस क्षेत्र का सही क्रम में विकास होगा और उनकी सरकार के ‘सभी के लिए आवास’ के विजन को एक मजबूत बल मिलेगा.प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ रीयल एस्टेट विधेयक पूरी तरह से अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही व दक्षता सुनिश्चित करेगा और कई मौजूदा खामियों से इसे मुक्त करेगा .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










