दिल्ली के जाने-माने स्कूल में बम होने की खबर, मची खलबली

Updated at : 03 Mar 2016 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के जाने-माने स्कूल में बम होने की खबर, मची खलबली

नयी दिल्ली : आज दिल्ली पुलिस को वसंत विहार के मॉर्डन स्कूल में बम की खबर मिली जिसके बाद यहां खलबली मच गई. खबर मिलने के बाद स्कूल को खाली करवा लिया गया. पुलिस ने स्कूल में मौजूद बच्चों और स्टाफ को फौरन बाहर निकाला और वहां सर्च करवाया. बताया जा रहा है कि दिल्ली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज दिल्ली पुलिस को वसंत विहार के मॉर्डन स्कूल में बम की खबर मिली जिसके बाद यहां खलबली मच गई. खबर मिलने के बाद स्कूल को खाली करवा लिया गया. पुलिस ने स्कूल में मौजूद बच्चों और स्टाफ को फौरन बाहर निकाला और वहां सर्च करवाया.

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके वसंत विहार के जाने-माने मॉडर्न स्कूल में बम होने की खबर दी जिसके बाद पुलिस स‍कते में आ गयी. पुलिस ने फौरन इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी. फिलहाल स्कूल में दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौजूद है.

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि एसीपी और एसएचओ स्कूल में स्टाफ के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola