19.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

लवली ने अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए की आप की आलोचना

नयी दिल्ली: कांग्रेस द्वारा आप को समर्थन देने के संकेतों के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की.आप के खिलाफ जोरदार हमला बोलते हुए लवली ने उसपर कई मुद्दों पर […]

नयी दिल्ली: कांग्रेस द्वारा आप को समर्थन देने के संकेतों के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की.

आप के खिलाफ जोरदार हमला बोलते हुए लवली ने उसपर कई मुद्दों पर जनता को गुमराह कर चुनाव जीतने का भी आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आप को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है ताकि आम जनता पर दोबारा चुनावों का बोझ ना पड़े.

लवली ने कहा, ‘‘आप नेता हम पर हमला करने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें राजनीति में मर्यादा बनाये रखनी चाहिए। वह सरकार बनाने से बचना चाहते हैं और इस वजह से हम पर निशाना साध रहे हैं.’‘

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel