भारत नेपाल का ‘बड़ा भाई'' है, ‘दादा'' नहीं : सुषमा स्वराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2016 9:28 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मधेसी आंदोलन से संबंधों में जमी बर्फ के पिघलने के बीच भारत ने आज कहा कि वह नेपाल का ‘बड़ा भाई’ है न कि ‘दादा’ (बिग ब्रदर). विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत हमेशा ही अपने पडोसियों की मदद करेगा और कभी भी परेशानियों का स्रोत नहीं बनेगा. सुषमा ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मधेसी आंदोलन से संबंधों में जमी बर्फ के पिघलने के बीच भारत ने आज कहा कि वह नेपाल का ‘बड़ा भाई’ है न कि ‘दादा’ (बिग ब्रदर). विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत हमेशा ही अपने पडोसियों की मदद करेगा और कभी भी परेशानियों का स्रोत नहीं बनेगा.
सुषमा ने अपनी बात रखने के लिए दोनों देशों के बरसों पुराने संबंधों पर जोर दिया और नये संविधान को लागू करने के लिए बार-बार नेपाली राजीतिक नेतृत्व और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सराहना की. उन्होंने कहा कि भूकंप बाद की मुश्किल परिस्थतियों में अपनी परिपक्वता दिखाने के लिए मैं नेपाल के राजनीतिक नेतृत्व को बधाई देती हूं.
उन्होंने कहा कि यह वक्त संविधान बनाने का था और राजनीतिक नेतृत्व एकजुट हुआ और ऐसा किया. उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ मुद्दे सामने आए. मधेसियों ने सोचा कि उन्हें उम्मीद से कम राजनीतिक प्रतिनिधित्व हासिल होगा. लेकिन मैं नेपाली राजनीतिक नेतृत्व के प्रति अपने आभार को दोहराना चाहती हूं जो मधेसियों की मांग पर उचित विचार कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सुशील कोइराला के तहत दो संशोधन पारित किए हैं.
सुषमा ने कहा कि ओली सरकार ने उन संशोधनों को बेहतर किया और उन्हें पारित किया. अन्यथा संविधान के लागू होने के शीघ्र बाद संशोधन नहीं किए जाते. उन्होंने आशा जताई कि ओली ने जो राजनीतिक तंत्र बनाया है वह मधेस समुदाय की शेष चिंताओं को दूर करेगा. उन्होंने उन्हें वार्ता में शामिल करने को लेकर उनकी सराहना की. ‘‘यह लोकतंत्र की जीत है कि हमने राजनीतिक वार्ता के जरिए अपने मुद्दों को सुलझा लिया.’ विदेश सचिव एस जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि ओली की यात्रा के लक्षण आशावादी है.
स्वराज ने कहा कि ऐसे कुछ लोग हैं जो दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध नहीं चाहते हैं, वे कहते हैं कि भारत नेपाल से ‘दादा’ का बर्ताव करता है. लेकिन ऐसा है नहीं भारत वास्तव में उसका बड़ा भाई मात्र है. यहां इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के 21 वें सप्रू हाउस लेक्चर की अध्यक्षता करते हुए सुषमा ने यह कहा. यहां ओली ने मुख्य भाषण दिया.
सुषमा ने कहा कि ‘बिग ब्रदर’ का हिन्दी में अर्थ बड़ा भाई होता है. लेकिन ‘बिग ब्रदर’ एक पश्चिमी अवधारणा है. हम इसे अलग नजरिए से देखते हैं. बिग ब्रदर में अहंकार नजर आता है लेकिन बड़े भाई में सरोकार होता है. भारत वह बड़ा भाई है जो कभी आपकी मुश्किलों का कारण नहीं बनेगा और आपकी सहायता करेगा. ‘‘मैं उस बड़े भाई की बड़ी बहन के रुप में आपका स्वागत करती हूं.’ विदेश मंत्री ने ओली को जन्म दिन की शुभकामनाएं भी दी जो आज 65 बरस के हो गए. सुषमा ने कहा, ‘‘मैं उनसे आठ दिन बड़ी हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










