ePaper

जम्मू कश्मीर : गतिरोध समाप्त करने के लिए पीडीपी प्रमुख से बात करेंगे राम माधव

Updated at : 09 Feb 2016 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : गतिरोध समाप्त करने के लिए पीडीपी प्रमुख से बात करेंगे राम माधव

नयी दिल्ली : मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन के बारे में बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए नई पहल के तहत भाजपा महासचिव राम माधव अगले सप्ताह पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से बात कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सईद के निधन के बाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन के बारे में बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए नई पहल के तहत भाजपा महासचिव राम माधव अगले सप्ताह पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से बात कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सईद के निधन के बाद 40 दिनों के शोक की अवधि अगले सप्ताह समाप्त हो रही है और इसके बाद माधव उनसे (महबूबा मुफ्ती) मुलाकात कर सकते हैं.

माधव ने पीडीपी के साथ गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पीडीपी चाहता है कि केंद्र सरकार कश्मीर केंद्रित राजनीतिक एजेंडे पर कुछ छूट दे जिसमें सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम में छूट शामिल है जिसे पूर्व में भाजपा खारिज कर चुकी है. पीडीपी केंद्र से राज्य के लिए और वित्तीय सहायता पर जोर दे रही है. क्षेत्रीय पार्टी को आशंका है कि भाजपा के साथ उसके गठबंधन से उसके जन समर्थन पर कुछ प्रभाव पडा है और वह अपने खोये आधार को अपने कोर एजेंडे को आगे बढाकर हासिल कर सकती है.

सूत्रों ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री सईद का रुख जहां भाजपा के साथ गठजोड के प्रति उत्साहवर्द्धक रहा वहीं उनकी पुत्री का रुख अनिश्चित रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola