मुस्लिम नौजवानों को पकड़े जाने के मुद्दे पर शाही इमाम ने की पीएम मोदी से मुलाकात

नयी दिल्ली : दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.इस दौरान शाही इमाम ने हाल ही में आइएसआइएस से संबंध के आरोप में की गयी कुछ मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारियों पर चिंता प्रकट की. प्रधानमंत्री से उन्होंने गिरफ्तारियों को लेकर पारदर्शिता बरते जाने की […]
नयी दिल्ली : दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.इस दौरान शाही इमाम ने हाल ही में आइएसआइएस से संबंध के आरोप में की गयी कुछ मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारियों पर चिंता प्रकट की. प्रधानमंत्री से उन्होंने गिरफ्तारियों को लेकर पारदर्शिता बरते जाने की मांग की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद बुखारी ने कहा, मैंने तीन मुद्दों जामिया मिलिया इस्लामिया, एएमयू और हाल की गिरफ्तारियों को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि आज गिरफ्तारियों के मसले पर उनसे बात हुई. शाही इमाम ने कहा कि जामिया और एमएमयू के मुद्दों पर किसी दिन और बैठेंगे.
जामा मस्जिद की ओर से जारी बयान में कहा गया है, आइएसआइएस तथा आतंकी गतिविधियों से कथित संबंध को लेकर मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारियों पर चिंता जताते हुए शाही इमाम ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसी गिरफ्तारियों को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










