कांग्रेस ने लगाया नरेंद्र मोदी और आनंदी बेन पटेल पर जमीन घोटाले का आरोप

Updated at : 05 Feb 2016 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने लगाया नरेंद्र मोदी और आनंदी बेन पटेल पर जमीन घोटाले का आरोप

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि जिस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस वक्त उन्होंने सरकारी जमीन का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों के लिए करने दिया. सरकारी जमीन काव्यावसायिक इस्तेमालबिल्कुल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि जिस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस वक्त उन्होंने सरकारी जमीन का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों के लिए करने दिया. सरकारी जमीन काव्यावसायिक इस्तेमालबिल्कुल गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि और इसमें आनंदीबेन पटेल की बेटी भी शामिल हैं. उस वक्त आनंदीबेन पटेल राजस्व मंत्री थीं जिनकी सह पर जमीन का यह आवंटन हुआ.

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया, 250 एकड़ जमीन व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दी गयी, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से लगायी गयी जबकि इसकी कीमत 50 लाख रुपये प्रति एकड़ थी . इस मामले में किसी भी जांच एजेंसी के पास क्षमता नहीं है कि वह पुख्ता सबूत सामने लाये इसलिए हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाये, ताकि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच हो. इस मामले की उचित जांच हो सके इसके लिए जरूरी है कि गुजरात की मुख्यमंत्री और उस वक्त की राजस्व मंत्री अभी अपने पद से इस्तीफा दे दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola