30-31 मार्च से लेकर 1,2,3 अप्रैल तक बारिश, 30 से 60 KM की रफ्तार से तेज हवा का अलर्ट

पूरे सप्ताह कई राज्यों में बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई
Rain Warning: इस हफ्ते देशभर में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश, गरज-चमक, बिजली, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.
Rain Warning: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 मार्च और फिर 2 से 3 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मार्च से 4 अप्रैल तक यहां बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

30 से 31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक और तेज हवा चलने के भी आसार हैं.

30 मार्च से 2 अप्रैल तक असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का असर रहेगा और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Rain Alert, PTI Photoझारखंड में 31 मार्च और 2 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी गई है.

Rain Alert, PTI Photo31 मार्च को बिहार और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Rain Alert, PTI Photoओडिशा में अगले 5 दिनों तक मौसम का असर बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

Rain Alert, PTI Photoप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










