लोकसभा में गरजे अमित शाह, कहा- गोली से देंगे गोली का जवाब, हथियार डाल दें नक्सली
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2026 8:10 PM
लोकसभा में अमित शाह, फोटो- पीटीआई
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए आदिवासी समुदायों को भड़काया गया और वामपंथी विचारधारा ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया. उन्होंने नक्सलियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा, बातचीत करनी है तो हथियार डाल कर आएं.
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की थी, जो अब बेहद करीब आ चुकी है. इस डेडलाइन से एक दिन पहले उन्होंने लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की ओर से उठाए गए कदमों और आगे की रणनीति की जानकारी दी. लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद की जड़ विकास की कमी, गरीबी या अन्याय नहीं, बल्कि एक विचारधारा है. उन्होंने साफ किया कि केंद्र सरकार इस विचारधारा से प्रेरित हिंसा को जड़ से खत्म करने के लिए सटीक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि इसी सरकार के कार्यकाल में भारत को नक्सलवाद से भी पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा.
भोले भाले आदिवासियों को दी गई गलत सलाह- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि भोले-भाले आदिवासियों को यह समझाया गया कि उन्हें न्याय दिलाने और उनके अधिकार की खातिर यह लड़ाई लड़ी जा रही है. गृह मंत्री ने कहा कि अन्याय होने पर हथियार उठा लेना लोकतांत्रिक तरीका नहीं है. ऐसी गतिविधि मोदी सरकार के दौरान कभी स्वीकार्य नहीं होगी. शाह ने कहा- बस्तर क्षेत्र के लोग सरकार की सुविधाओं से छूट गए थे, क्योंकि वहां लाल आतंक की परछाई थी. आज परछाई हट गई है और बस्तर विकसित हो रहा है.
अमित शाह ने पूछा- आदिवासी समुदाय विकास से वंचित क्यों?
लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को हमला करते हुए पूछा कि आजादी के बाद के 75 सालों में से 60 साल तक सत्ता कांग्रेस के हाथों में रही. तो फिर, आज तक आदिवासी समुदाय विकास से वंचित क्यों रहे? असली विकास तो पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही हो रहा है. 60 सालों तक आप उन्हें घर या साफ पानी उपलब्ध कराने में नाकाम रहे, आपने उनके लिए कोई स्कूल नहीं बनाया, आपने उनके इलाकों तक मोबाइल टावर और बैंकिंग सुविधाएं पहुंचने से रोकीं, और फिर भी, अब आप ही लोग जवाबदेही की मांग कर रहे हैं?
गोली से दिया जाएगा गोलियों का जवाब- अमित शाह
लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हमारी सरकार की यही नीति है कि बातचीत केवल उन्हीं से होगी, जो हथियार डाल देंगे. जो गोलियों का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें गोलियों से जवाब दिया जाएगा.
लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- 5 जुलाई 2011 को नंदिनी सुंदर और अन्य द्वारा दायर याचिका के बाद, न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि नक्सलवादियों के खिलाफ राज्य की कार्रवाई गैरकानूनी थी. इसका क्या परिणाम हुआ? इस फैसले के बाद सलवा जुडूम आंदोलन से जुड़े लोगों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया और उनकी हत्या कर दी गई. वही सुदर्शन रेड्डी बाद में उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बन गए. शाह ने कहा कि जो कानून के शासन और देश में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में विश्वास रखता है, वह कभी भी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार नहीं चुनता.
भगवान बिरसा मुंडा और शहीद भगत सिंह की तुलना नक्सलियों से करना गलत- शाह
गृह मंत्री ने कुछ विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह और भगवान बिरसा मुंडा की तुलना नक्सलियों से करने की कोशिश की गई, जो पूरी तरह अनुचित है. शाह ने कहा कि नक्सलियों ने रेड कॉरिडोर को इसलिए चुना गया था कि वहां शासन व्यवस्था की पहुंच कम थी. गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवादियों ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को नहीं पहुंचने दिया. अब मोदी सरकार विकास को घर-घर पहुंचा रही है. (इनपुट भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










