ePaper

मिजोरम में BJP के आठ नेता सस्पेंड

Updated at : 05 Feb 2016 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
मिजोरम में BJP के आठ नेता सस्पेंड

एजल : भाजपा की मिजोरम इकाई ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते अपने उपाध्यक्ष चलंगुरा झाहउ सहित आठ नेताओं को निलंबित कर दिया और राज्य में सभी जिला समितियों को भंग कर दिया. निलंबन का आदेश राज्य पार्टी के नव-नियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर जॉन वी हलुना ने कल शाम जारी किया. हलुना ने आज यहां […]

विज्ञापन

एजल : भाजपा की मिजोरम इकाई ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते अपने उपाध्यक्ष चलंगुरा झाहउ सहित आठ नेताओं को निलंबित कर दिया और राज्य में सभी जिला समितियों को भंग कर दिया. निलंबन का आदेश राज्य पार्टी के नव-नियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर जॉन वी हलुना ने कल शाम जारी किया. हलुना ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को निलंबन के बारे में सूचना दे दी गयी है.

राज्य भाजपा के नव-नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जिला समितियों को पुनर्गठित करने के लिए इसे भंग किया गया है. गौरतलब है हलुना ने हाल ही में चलंगुरा झाहउ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया था. निलंबित नेताओं की प्रतिक्रिया हासिल नहीं हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola