दिल्ली : विकासपुरी के आप विधायक महेंद्र यादव गिरफ्तार, हिरासत में भेजे गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2016 1:31 PM
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उन्हें इस मामले में तीस हजारी अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन पर सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार व हंगामा करने का […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उन्हें इस मामले में तीस हजारी अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन पर सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार व हंगामा करने का आरोप है. महेंद्र यादव के कुछ समर्थकों को कल ही इस मामले में गिरफ्तार किया गया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव दिल्ली के निहार विहार इलाके में एक बच्ची के साथ हुए रेप मामले में दोषियों के खिलाफ पिछले दिनों अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उन पर दंगा कराने का आरोप है. पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने व उनके समर्थकों ने थाने पर पथराव किया व हंगामा किया, जिसमें कुछ पुलिस वाले गिरफ्तार हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










